वसुंधरा सेक्टर 13 स्थित बैंक्वेट हॉल में नवरात्री त्यौहार पर डांडिया करती ऑल इंडिया वूमेंस कॉन
साहिबाबाद। ढोली तारो, चांद उतरा है जमीं पर... इसी तरह के फिल्मी गीतों पर देर शाम तक वसुंधरा व वैशाली की महिलाएं डांडिया नाइट में झूमती रहीं। नीशू गैलरी एवं डांस स्थान के आपसी सहयोग से शुक्रवार को सेक्टर-13 स्थित एक बैैंक्वेट हॉल में डांडिया नाइट आयोजित किया गया।
डांडिया नाइट का शुभारंभ ऑल इंडिया वुमेन कांफ्रेंस की अध्यक्ष किरण श्रीवास्तव, ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन की स्नेहा व अन्य लोगों ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद एक के बाद एक फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर धूम मचाया। इस मौके पर अनुराधा भाटी, आरडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा त्यागी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा शंकर और गौरव का विशेष सहयोग रहा।