फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इंदिरापुरम के कनावनी पुलिया के पास शुक्रवार रात बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में लूट व स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस की टीम कनावनी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को बाइक पर संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने पीछा करने की कोशिश की तो बाइक सवार ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। इस दौरान बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पुलिस की गोली बाइक सवार बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने पर बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सुहेब उर्फ सुहेल पुत्र बुन्दा खां निवासी ग्राम रहीसपुर थाना मधुवन बापूधाम बताया है।
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली में राहगीरों से मोबाइल व चैन स्नेचिंग कर दिल्ली में सस्ते दामों में बेच देता था। गिरफ्तार बदमाश पर गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर में लूट, छिनैती के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें