फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते नोच रहे थे महिला का शव: सिर के बाल उखड़े... दिखाई दे रहा था मांस, लाश को देख सिहर गए लोग, शिनाख्त नहीं

Tue, 15 Apr 2025 01:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

महिला ने लाल रंग का शूट, सफेद रंग की सलवार व दुपट्टा पहना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की सोमवार की रात में ही निर्मम हत्या की गई है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी स्थित कब्रिस्तान के पास धारदार हथियार से महिला (40) की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया। महिला के शव को कुत्तों ने भी नोचा है। हालांकि शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

मोहल्लेवासी मंगलवार की सुबह अपने काम पर जा रहे थे। उन्होंने कब्रिस्तान के पास महिला का शव पड़े हुआ देखा। जिसको कुत्ते नोंच रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना अन्य मोहल्लेवासियों व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ सैकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने मामले की जांच पड़ताल कर घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए। 

यह भी पढ़ें- UP: सास को भगा ले जाने वाले दामाद का बहनोई निशाने पर... इसलिए उस पर गहराया शक; दोनों परिवार ने जताई ये ख्वाहिश

विज्ञापन

महिला ने लाल रंग का शूट, सफेद रंग की सलवार व दुपट्टा पहना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की सोमवार की रात में ही निर्मम हत्या की गई है। महिला के सिर के बाल भी उखड़े हुए थे, सिर का मांस भी दिखाई पड़ रहा था। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस को जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी संग रंगरलियां मना रहा था यूट्यूबर प्रेमी... मार डाला पति, शव के साथ किया ये सलूक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें