शनिवार को गांव पौपाई निवासी व्यक्ति की दो बेटियों की शादी का समारोह था। जिसमें एक बेटी की बरात क्षेत्र के गांव दौताई और दूसरी की बरात मेरठ जनपद के पचपेड़ा गांव से आई थी। दोनों बरात में शामिल लोगों को एक ही स्थान पर ठहराया गया था। निकाह होने के बाद छुआरे बांटने की रस्म के दौरान हुई छीना-झपटी में बच्चे आपस में भिड़ गए। जिन्हें समझाने की बजाय दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी।
इस घटना में एक पक्ष से आमिर, नासिर, बिलाल और दूसरे पक्ष से मोहसिन घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। वहीं, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान हंगामे का वीडियो मोबाइल से बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामला दो दिन पुराना है। घायलों को उपचार दिलाया गया है। दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों और लड़की पक्ष के प्रयास से समझौता होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों पक्षों को भविष्य में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें-
UP: अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, लड़के का पिता बोला- महिला जब आई थी... तभी से बेटा बदल गया