फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिर से लौट रही महिला से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में मनचले ने बृहस्पतिवार रात मंदिर से लौट रही महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनचले ने महिला को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे वह मंदिर गई थी। मंदिर से निकलते समय एक मनचला उनसे छेड़छाड़ करने लगा। मनचले ने उनका हाथ पकड़ लिया। उन्होंने किसी तरह साहस शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे महिला के पति और बेटों को देखकर आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता हुआ वहां सेे भाग गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी लोकेश मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें