फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गेंहू चोरी कर भाग रहे आरोपियों को पकड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित खंजरपुर गांव में चोरों ने घेर में रखा पांच क्विंटल गेंहू चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने गेंहू चोरी कर रहे आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनके घेर में अनाज की टंकी रखी है। टंकी में गेंहू कम मिलने पर उन्हें चोरी का शक हुआ। राजकुमार चोरों की तलाश में लग गए। शुक्रवार सुबह चोर गेंहू चोरी करने के इरादे से उनके घेर में घुस गए और टंकी से गेंहू चुराकर दीवार फांदकर भागने लगे तभी राजकुमार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों ने कई बार में करीब पांच क्विंटल गेंहू चोरी किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने पकड़े गए आरोपियों का नाम पंकज और मानव बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें