फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छेड़छाड़ की शिकायत के लिए चौकी पहुंची महिला, पुलिस पर भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एक महिला ने मनचले पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह आरोप भी है कि इसकी शिकायत करने के लिए जब वह चौकी पहुंची तो पुलिस ने भगा दिया। अब पीड़िता कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

मोदीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के अनुसार, बीती नौ दिसंबर को उसकी वैवाहिक वर्षगांठ थी। परिवार के लोग खरीदारी करने गए थे। वह और उसकी ननद घर में थे। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक मनचला अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गया।
इस दौरान आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। शोर सुनकर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद महिला घटना की शिकायत करने बस अड्डा चौकी पहुंची। महिला का आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें धमकाया और वहां से भगा दिया। रविवार को महिला अपनी सास व ननद के साथ मोदीनगर थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें