फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार सवार युवती से छेड़छाड़, विरोध पर भाई-बहन पर हमला

सार

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में बाइक सवार चार युवकों ने कार में जा रही युवती और उसके भाई से छेड़छाड़ और मारपीट की। राहगीरों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में बाइक सवार मनचलों ने कार में भाई के साथ जा रही युवती पर अश्लील टिप्पणी और इशारे किए। विरोध पर कार को ओवरटेक कर मनचलों ने युवती के भाई के साथ मारपीट कर दी। सड़क पर सरेराह युवती और उसके भाई को पिटता देख राहगीरों ने बाइक सवार दो मनचलों को पकड़ लिया जबकि उनके दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। राहगीरों ने दोनों मनचलों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिए। युवती के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित युवक के अनुसार बुधवार को वह अपनी बहन को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। एनडीआरएफ रोड के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनकी बहन पर अभद्र टिप्पणी की और अश्लील इशारे किए। कार चला रहे युवक ने बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध जताया। इससे आक्रोशित मनचलों ने उनकी कार का बाइक से पीछा किया और डी ब्लॉक स्थित शास्त्रीनगर चौराहे पर कार को ओवरटेक कर बाइक सड़क पर लगा दी। चारों मनचलों ने युवती के भाई को कार से खींच लिया और मारपीट करने लगे। उनकी बहन ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आसपास भीड़ एकत्र हो गई और दो आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि दो आरोपी बाइक लेकर भाग गए। भीड़ ने मारपीट का कारण जाना और दोनों मनचलों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में ले लिया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोदीनगर निवासी ध्रुव कुमार और रतन एनक्लेव में रहने वाला दीपक कुमार बताया। दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके साथ विनीत और सुरेंद्र थे जो राहगीरों के आने पर बाइक लेकर भाग गए। एसीपी ने बताया कि युवक की तहरीर पर चारों मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, भागे दोनों युवकों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें