फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त दरोगा की कार से महिला को लगी टक्कर, पैर फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भाई के पैर में हुए फ्रैक्चर का इलाज कराने एमएमजी अस्पताल पहुंची बहन के भी पैर में फ्रैक्चर हो गया। मंगलवार को वह भाई के लिए इमरजेंसी में व्हील चेयर लेने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला के पैर में फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि गाड़ी रिटायर्ड दरोगा चला रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सिहानी निवासी 30 वर्षीय सीमा अपने भाई अक्षय का इलाज कराने के लिए अस्पताल आई थीं। सीमा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह अपने भाई अक्षय को ओपीडी में ले जाने के लिए व्हीलचेयर लेने जा रही थी, तभी एक गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिर पड़ी और घायल हो गई। हादसे के बाद सीमा को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। महिला ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गाड़ी की पहचान नंदग्राम निवासी सेवानिवृत्त दरोगा सुलेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। वह अपनी नातिन का टीकाकरण कराने अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें