फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी नौकरी और प्रेमी के लिए कराया पति का कत्ल; मौत की पुष्टि के लिए प्रियंका ने किया था ये घिनौना काम

Sun, 18 May 2025 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक महिला ने सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रेमी से पति की हत्या कर दी। हत्याकांड में चौंकने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के संजय हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर किया है। हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रिंकू और उसकी पत्नी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की लठमार कॉलोनी निवासी संजय की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी। संजय एमसीडी का कर्मचारी था और उसकी मौत के बाद पत्नी नौकरी पाना चाहती थी। नौकरी मिलने के बाद प्रेमी से शादी कर दूसरे शहर में बसने के इरादे से पति की हत्या कराई। 

13 दिन बाद कविनगर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। हत्यारोपी रिंकू और मृतक की पत्नी प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चार मई की शाम को संजय कुमार (28) का शव गांव मवई की सड़क किनारे पड़ा मिला। 
विज्ञापन


संजय के सिर में चोट के निशान थे और रक्तरंजित कांच की बोतल शव के पास से बरामद की गई थी। जांच में पता चला कि संजय की पत्नी प्रियंका के जनपद बुलंदशहर के गांव सैदपुर थाना बीबीनगर निवासी रिंकू से अवैध संबंध हैं।

पति की हत्या करने के लिए प्रियंका ने रिंकू को उकसाया
रिंकू क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक कारोबारी की कार चलाता है, जहां प्रियंका भी हाऊस कीपिंग का काम करती है। प्रियंका से दोस्ती होने के चलते रिंकू भी लठमार कॉलोनी में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। प्रियंका ने रिंकू को अपने पति की हत्या करने के लिए उकसाया था। 

 

पति की नौकरी हथियाने के लिए खेला खूनी खेल
प्रियंका ने रिंकू को बताया कि मृतक आश्रित कोटे से उसके पति संजय को एमसीडी में नौकरी मिली है। जब संजय की मौत हो जाएगी तो नौकरी उसे मिल जाएगी। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे और दूसरे शहर में जाकर रहेंगे। रिंकू ने संजय कुमार को तीन मई की शाम को फोन कर मवई बुलाया। 

 

हत्या कर कमरे पर जाकर सो गया था रिकूं
दोनों ने शराब पी और रिंकू ने मौका मिलते ही संजय के सिर में शराब की कांच की बोतल से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। संजय की हत्या करके रिंकू किराये के कमरे पर जाकर सो गया। संजय और प्रियंका के दो बच्चों में बेटी अवनी (7) और मयंक उर्फ मुक्कू(4) हैं, दोनों की देखभाल उनकी दादी कर रही है। 

थाना कविनगर पहुंचे संजय और प्रियंका के परिजन एक दूसरे को ढांढस बंधाते रहे। परिजनों ने पुलिस हिरासत में प्रियंका के साथ गाली-गलौज की और पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाला बताया। हालांकि पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

 

नए सिम ने खोली हत्यारोपियों की पोल
संजय की क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शव मिलने पर कविनगर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। हत्या करने के बाद भी रिंकू संजय के घर लगातार आता जाता रहा और परिजनों को ढांढस बंधाता रहा। 

पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो एक ऐसा नंबर सामने आया जिस पर प्रियंका दिनभर में 30 से 40 बार कॉल करती थी। उस नंबर की डिटेल निकाली तो रिंकू का निकला। इसके बाद रिंकू से पूछताछ की गई तो उसने प्रियंका के कहने पर संजय की हत्या करना स्वीकार किया।

 
विज्ञापन

पति की मौत की पुष्टि करने का भेजा
संजय की हत्या करने के बाद रिंकू ने प्रियंका को फोन कर घटना की जानकारी दी। कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग से उजागर हुआ कि प्रियंका ने रिंकू को फोन कर पूछा कि क्या संजय वास्तव में मर चुका है या बेहोश है। रिंकू ने हत्या की पुष्टि नहीं की। इसके बाद प्रियंका ने रिंकू को घटनास्थल पर उसी रात को करीब एक बजे भेजा और मौत की पुष्टि करके सो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें