कम दहेज लाने पर महिला को फोन कर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कलछीना गांव निवासी गुलिस्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपनी बेटी रहनुमा का निकाह 10 जुलाई 2024 को जनपद मेरठ के थाना जानी के सिवाल खास निवासी आदिल के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए रहनुमा को परेशान किए जाने लगा। पिछले दिनों उसका पति उसे कलछीना गांव छोड़कर चला गया।
आरोप है कि 12 अप्रैल को आदिल ने रहनुमा को फोन किया और तीन तलाक दे दिया। आगे से संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला के पति आदिल, सबिला, आकिल, सानईया, आमिर निवासी गांव सिवाल खास थाना जानी जिला मेरठ व सलीम निवासी गांव कलछीना, नईम निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।