फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टेलीग्राम टास्क के जरिए महिला से 28.62 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी निवासी महिला स्वाति बंसल को घर बैठे कमाई का झांसा देकर टेलीग्राम टास्क के जरिए साइबर ठगों ने 28.62 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता को इनकम टैक्स के दायरे में होने का भी भय दिखाकर ठगी की गई। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि स्वाति बंसल ने सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई का विज्ञापन देखकर दिए गए लिंक पर क्लिक किया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक अनजान कॉलर ने कॉल किया और खुद को मीडिया कंपनी का प्रतिनिधि बताया। बताया कि वीडियो लाइक करने पर घर बैठे कमाई होगी। विश्वास दिलाने के लिए ठगों ने शुरुआत में 1300, 1000 और 900 रुपये पीड़िता के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद टेलीग्राम पर कई अलग-अलग ग्रुप के जरिए उन्हें जोड़ा गया और टास्क लेने के नाम पर धनराशि ट्रांसफर कराई गई। 16 मार्च से 22 अप्रैल के बीच पीड़िता से करीब दो दर्जन से अधिक अलग-अलग बैंक खातों में 28 लाख 62 हजार 306 रुपये ट्रांसफर कराए गए। पीड़िता ने निवेश और लाभ की धनराशि डी-मैट खाते से निकालने का प्रयास किया, लेकिन धनराशि नहीं निकली।
पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर ठगों से की तो उन्होंने अतिरिक्त धनराशि की मांग की, जिसके बाद स्वाति बंसल को साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर ऐल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी ने बताया कि बीएनएस के तहत धोखाधड़ी करने की धारा 318(4) और कंप्यूटर संसाधनों से धनराशि ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने कुछ बैंक खातों की डिटेल मुहैया कराई है, जिसकी जांच साइबर टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी

-सोशल मीडिया पर दिए गए विज्ञापनों के लिंक पर क्लिक न करें।

- घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं।

-फर्जी अकाउंट में अक्सर अस्पष्ट प्रोफाइल फोटो और बायो होता है।

-असामान्य यूजर नेम भी फर्जी टेलीग्राम अकाउंट का संकेत हो सकता है।

- बड़ी-बड़ी कंपनियों का नाम इस्तेमाल करके नौकरी का झांसा दिया जाता है।

-अक्सर फर्जी ग्रुप और चैनल में ठगों के ही कुछ लोग होते हैं, जो नौकरी लगने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें