फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्री में गैस सिलिंडर मिलने का झांसा देकर महिला से गहने उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। फ्री में गैस सिलिंडर मिलने का झांसा देकर साथ ले गया स्कूटी सवार ठग ने शकलपुर गांव में रहने वाली वीरवती से करीब 2.50 लाख रुपये के गहने लिए और भाग गया। महिला ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वीरवती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर स्कूटी सवार युवक उनके पास पहुंचा। उसने चिरोड़ी गांव में फ्री में गैस सिलिंडर मिलने की बात बताई। उनके बेटे हरेंद्र ने उन्हें चिरोडी गांव में बुलाया। युवक की बातों में आकर महिला स्कूटी पर बैठ गई। आरोप है कि गांव से बाहर निकलने पर युवक ने स्कूटी रोक कर महिला से गले में पहनी सोने की चेन और कान के कुंडल उतरवा कर अपने पास रख लिए।
आभूषण लेने के बाद युवक महिला को चिरोडी रोड पर खड़ा कर भाग गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद महिला घर पर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आस पास के लोगों की सहायता से युवक का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह भाग चुका था। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में स्कूटी को ट्रेस किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें