सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में रविवार को 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवीर ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन की गत अगस्त को अचानक तीबयत बिगड़ने पर उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रविवार को उपचार के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे हैं। सुमन की मौत से परिवार में मातम छा गया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका की मौत के संदिग्ध परिस्थितियों में होने की बात प्रकाश में आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद