फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बाथरूम में इस हाल में मिली महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, पति ने बयां की पूरी घटना

Tue, 24 Feb 2026 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जिस हथियार से गोली चली, वह लाइसेंसी था या अवैध। फिलहाल परिवार में विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कविनगर थाना क्षेत्र की लोहा मंडी स्थित अग्रसेन वाटिका में मंगलवार रात को गोली लगने से 40 वर्षीय प्रीति तोमर की मौत हो गई। पुलिस फिलहाल पूरे मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मूल रूप से पिलखुवा निवासी पिंटू तोमर यहां अग्रसेन वाटिका में बहुमंजिला भवन की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में अपनी पत्नी प्रीति तोमर के साथ रहते हैं। छानबीन में सामने आया है कि प्रीति तोमर की अपने परिजनों से मंगलवार शाम को कुछ कहासुनी हो गई थी। 
विज्ञापन

इसके बाद पिंटू तोमर ने पुलिस को सूचना दी की उनकी पत्नी ने खुद को अपने कमरे के बाथरूम में बंद कर लिया और वहीं पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन प्रीति को लेकर मणिपाल अस्पताल गए लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जांच की जा रही है कि जिस हथियार से गोली चली वह लाइसेंसी है या अवैध है। फिलहाल परिवार में कलह की बात सामने आ रही है। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें