फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में बीते मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़ी महिला जरीना को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जरीना को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा पतला निवासी नूरद्दीन ने बताया कि उनकी माता जरीना (51) बीते मंगलवार को कस्बा निवाड़ी गई थीं। देर शाम वह घर लौटने के लिए सड़क पर वाहन की प्रतिक्षा कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जरीना को टक्कर मार दी। मौके पर जमा भीड़ जरीना को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि चालक साहिल निवासी ग्राम जहांगीपुर थाना भोजपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें