खुर्जा। पैदल सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में पुलिस जुटी हुई है।
थाना खुर्जा देहात प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकारपुर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 35 वर्षीय प्रीति पत्नी अंकुश गुरुवार को अपने किसी कार्य से खुर्जा आई थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे एनएच 34 पर लालपुर चितौला फ्लाईओवर के निकट अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।