फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Murder: चोरी का विरोध करने पर महिला की निर्मम हत्या, पुलिस चेकपोस्ट से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात

Thu, 25 Apr 2024 10:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने मास्क पहना हुआ था। उनको घर से बाहर निकलने के दौरान बाहर खेल रहे कुछ बच्चों ने भागते हुए देखा था।
विज्ञापन
मौके पर विलाप करते परिजन और महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी में पुलिस चेक पोस्ट से चंद कदमों की दूरी पर व्यापारी की मां की चार बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर आसपास के सैंकडों लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद उनमें रोष व्याप्त हो गया। हालांकि घर से कितना माल चोरी हुआ है, इसको लेकर पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी रोहित सेठी नगर की मेरठ रोड पर धार्मिक अनुष्ठान से जुड़ी सामग्री का कारोबार करते हैं। उनके परिवार में उनकी मां कमलेश ही रहती थीं। हालांकि रोहित की पत्नी करीब तीन साल से पंजाब के चंड़ीगढ़ में रहती हैं। रोजमर्रा की भांति उनकी मां दोपहर को घर से दुकान पर गई थीं। देर शाम करीब 8:30 बजे के बाद दुकान से वापस घर आईं। घर का ताला टूटा हुआ देखकर वह दंग रह गईं। अंदर जाकर देखा तो वहां पर चार लोग कमरे में रखी सेफ समेत अन्य अलमारी में रखा सामान चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने उसका विरोध किया तो बदमाश उनसे भिड़ गए। उन्होंने पलटवार किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई और बदमाश महिला को मृत देखकर फरार हो गए। 

तो क्या पहचान होने के बाद हुई है महिला की हत्या
नगर में शाम होते ही महिला की हत्या होने से अलग-अलग सवाल उठ रहे है, लोगों का कहना है कि मकान का ताला टूटने के बाद महिला कि हत्या होने में कहीं न कहीं पहचान भी एक सवाल बन रहा है। लोगों का कहना है कि शायद महिला ने बदमाशों की शिनाख्त कर ली, जिसके बाद उसकी हत्या हो गई है।
विज्ञापन


बदमाशों ने पहना था मास्क
महिला की चोरी के विरोध में हत्या किए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने मास्क पहना हुआ था। उनको घर से बाहर निकलने के दौरान घर के बाहर खेल रहे कुछ बच्चों ने भागते हुए देखा था।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी पुलिस
नगर में चोरी का विरोध के दौरान महिला की हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल के बराबर वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। कैमरों में कुछ संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।

पुलिस चेकपोस्ट से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना
बता दें कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहां से पुलिस का चेकपोस्ट कुछ ही कदमों की दूरी पर है। वहां से घटना को अंजाम देकर बदमाशों के भाग जाने के बाद लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इसको लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चा बनी हुई है।

एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
पुलिस के स्थानीय अधिकारियों के बाद एसपी अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिर में चोट का निशान हैं। आशंका है कि भारी वस्तु मारकर हत्या की गई है। बारीकी से जांच करते हुए घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें