सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित एटीएमस कॉलेज के पास हाईवे किनारे एक लाल रंग का सूटकेस पड़ा है, जिसमें शव होने की आशंका है। सूचना के बाद वह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। सूटकेस में करीब दो दिन पुराना महिला का शव मौजूद था।
पुलिस ने महिला के शव को सूटकेस से बाहर निकाला। महिला के चेहरे पर चोट के गहरे निशान बताए जा रहे हैं। पीट-पीटकर उसकी हत्या की आशंका है। सूटकेस से कुछ कपड़े भी बराबर हुए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त का प्रयास किया गया।
लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। सीओ ने बताया कि महिला की हत्या के बाद किसी वाहन से लाकर शव को यहां फेंका गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में महिला की फोटो चस्पा कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।