फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंदरों के झुंड ने महिला को काटा, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बिगास गांव में छत पर कपड़े सुखा रही महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। चेहरे, हाथ, पैर पर काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। हापुड़ सीएचसी से महिला को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव बिगास निवासी सीमा पाल मंगलवार को छत पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया, सीमा चिल्लाते हुए दौड़ी। लेकिन बंदरों ने उसे नीचे गिरा लिया, चेहरे पर कान के पास बुरी तरह से काट लिया। बंदरों के चंगुल से किसी तरह बचकर भागी सीमा सीढिय़ों पर भी फिसल गई। गनीमत रही कि किसी तरह वह संभल गई।

परिजन सीमा को हापुड़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि इंजेक्शन लगवाने के लिए उसे दिल्ली रेफर किया गया। बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताया है, साथ ही राहत दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें