फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति की दूसरी शादी करने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड थाना क्षेत्र की गरिमा गार्डन इलाके में रहने वाली महिला ने पति की दूसरी शादी करने का विरोध किया। महिला का आरोप है कि महिला के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आशिया पुत्री मंजूर हसन निवासी गरिमा गार्डन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी करीब पांच साल पहले आरिफ से हुई थी। वह नौ माह से अपने भाई इमरान के पास रह रही हैं। उनके पति और ससुराल पक्ष के लोग भी गरिमा गार्डन में रह रहे हैं। ससुराल वालों ने आशिया को अपने पास रखने से मना कर दिया है। आशिया को जानकारी मिली कि उनके पति आरिफ ने चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली है। महिला को पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला। इसके बाद महिला सास के घर गई थी। वहां आशिया के साथ गाली गलौज और मारपीट भी की गई। मारपीट में महिला घायल हो गई थी। महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला थाने में शिकायत करने पहुंची हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने टीला मोड़ थाना में शुक्रवार को पति आरिफ, ससुर निसार, सास अनवरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें