फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। दिनेश नगर कॉलोनी में बंदरों के एक झुंड ने महिला के घर से निकलते ही हमला बोल दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जबकि कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना था कि आए दिन बंद इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेश नगर निवासी राखी ने बताया कि वे सुबह किसी कार्य से घर से बाहर निकली ही थीं कि अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर झपट्टा मार दिया। खुद को बचाने के प्रयास में वह गिर गईं और घायल हो गईं। इसके अलावा बंदरों ने उनकी बाजू में भी काट लिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बंदरों को भगाया और महिला को संभालते हुए उपचार के लिए भेजा। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और कई बार बंदर लोगों पर हमला कर चुके हैं। आरोप है कि घटना के बाद अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन से संपर्क किया गया, लेकिन संगठन के एक पदाधिकारी ने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें