फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचलोक निवासी हिमानी त्यागी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 8 फरवरी 2025 को दिल्ली के अभिषेक त्यागी से हुई थी। उनके पिता ने शादी में करीब 65 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि पति, सास और ससुर दहेज में प्लॉट व कार मांगते थे। ननद पर सोने की चेन और अंगूठियों की मांग का भी आरोप है। पति ने जान से मारने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर 2025 को करवाचौथ के दिन उन्हें घर से निकाल दिया गया।
20 मार्च 2026 को बेटे के जन्म के बाद वह ससुराल लौटीं, पर उत्पीड़न जारी रहा। 12 सितंबर को उनके पिता और भाई के साथ भी मारपीट हुई। एसीपी लोनी रामकिशन ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की जानकारी दी। आरोपियों में पति अभिषेक त्यागी, सास विदुषी और ससुर मुनेन्द्र त्यागी शामिल हैं। तायससुर जागेश्वर, ताई सास सुधा, पितृससुर निदेश और फूफी सास अनीता भी आरोपी हैं। ननद निशा, जेठ गौरव उर्फ अंशु और रिश्तेदार पिंटू उर्फ सत्यानारायण के नाम भी रिपोर्ट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें