साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की पंचशील कालोनी में एक महिला पर 20 लाख रुपये बयाना लेकर मकान बेचने से इन्कार करने का आरोप है। युवक ने महिला के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
राजीव कालोनी भोपुरा निवासी अनुज कुमार ने कहा कि पंचशील कालोनी की एक महिला से सात जुलाई 2022 को 130 गज के मकान का 58 लाख 50 हजार रुपये में सौदा हुआ था। शुरू में उन्होंने बयाने के तौर पर महिला को 20 लाख रुपये भी दे दिए, लेकिन पैसे लेने के बाद महिला ने मकान बेचने से इन्कार कर दिया। अब बयाने की रकम मांगने पर उन्हें धमकी दे रही है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि महिला पर दर्ज मुकदमे की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-