मसूरी। एनएच-9 स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार शाम मरीज बनकर आए एक युवक ने कुर्सी पर बैठी नर्स से मोबाइल फोन छीन लिया। शोर मचने पर लोगों ने उसका पीछा कर दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कि तो उसने बताया कि मेरठ से बाइक चोरी की, रास्ते में एक एलईडी, एक मैकअप बॉक्स और पांच मोबाइल चोरी किए हैं। सभी सामान बाइक पर बंधा हुआ था और बाइक अस्पताल के पास खड़ी थी।
एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि पकड़े गए चोर ने अपनी पहचान साहिबाबाद की विक्रम कालोनी निवासी फराज बताई है। इसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।