फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला पर युवक के दांत तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहैड़ा में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर युवक पर ईंट से हमला कर उसके दांत तोड़ने का आरोप है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महिला का पति दिल्ली पुलिस में हैं, जो उन्हें उससे जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी की बात कर रही है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरव कुमार निवासी करहैड़ा ने पुलिस को बताया कि वह एक अप्रैल को शाम करीब पांच बजे घर के सामने मजदूरों से सड़क निर्माण पर बात कर रहे थे, तभी दीपा नाम की महिला वहां आई और गाली देने लगी। दीपा ने गौरव पर रास्ता नीचे कराने का आरोप लगाया। आरोप है कि गौरव के मना करने पर दीपा ने ईंट से हमला किया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि पुलिस ने अदालत के आदेशनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें