फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति से मांगे पत्नी ने पैसे, बदले में मिला दर्द, देवर अरबाज भी निकला दरिंदा; भाई संग मिल उसने भी किया जुल्म

Sat, 12 Jul 2025 06:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीड़िता आमना ने शनिवार को थाने पहुंचकर अपने पति कामिल पुत्र आकिल व देवर अरबाज पुत्र आकिल निवासीगण ग्राम ढ़बारसी मसूरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव ढ़बारसी में घर के खर्चे के लिए पैसे मांगने पर महिला ने पति और देवर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने पति व देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

1500 रुपये मांगने पर पीटा
पुलिस को दी तहरीर में आमना पुत्री सईद अहमद ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व कामिल पुत्र आकिल निवासी ढ़बारसी मसूरी के साथ हुई थी। उसका पति गाड़ी चलाने का काम करता है, लेकिन घर का खर्च नहीं देता है। जब उसने 10 जुलाई को घर के राशन के लिए 1500 रुपये मांगे तो पति ने पैसे देने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। 

पति संग देवर ने भी पीटा
पीड़िता का कहना है कि उसी समय उसका देवर अरबाज भी घर पर ही था उसने भी उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर आरोपी शांत हो गए। आमना ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद फिर से पति और देवर ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे बच्ची सहित घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई एफआईआर
मजबूरी में पीड़िता अपने मायके चली गई। पीड़िता आमना ने शनिवार को थाने पहुंचकर अपने पति कामिल पुत्र आकिल व देवर अरबाज पुत्र आकिल निवासीगण ग्राम ढ़बारसी मसूरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति व देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें