गाजियाबाद। सारा सिंह मौत प्रकरण में गवाह के नहीं आने से सीबीआई कोर्ट ने तारीख लगा दी। केस का मुख्य आरोपी पूर्व विधायक सारा सिंह का पति अमनमणि भी अदालत में पेश नहीं हुआ। अमनमणि के अधिवक्ता ने अदालत में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख लगाई है।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी नौ जुलाई 2015 को अपनी पत्नी सारा सिंह के साथ कार से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इसमें सारा सिंह की मौत हो गई थी, जबकि अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई थी। सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीमा सिंह की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसके बाद से मामला गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। अमनमणि महराजगंज के नौतनवा विधानसभा से निर्दलीय विधायक रह चुका है।