फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में किराये के फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़, छह पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने सोमवार देर रात भारत माता चौक पर एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंड़ाफोड़ किया है। जांच में सामने आया कि संचालिका एक साल से आठ हजार रुपये किराये पर फ्लैट लेकर यहां अनैतिक कार्य करा रही थी। पुलिस ने संचालिका और एक युवती समेत छह लोगों को पकड़ा है। फ्लैट से पुलिस ने सात फोन, 7,800 रुपये और अन्य बरामद किया है। एसीपी ने संचालिका और चार ग्राहकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शालीमार गार्डन में रहने वाली पूनम ने आठ हजार रुपये किराये पर फ्लैट लिया था। वह अकेले रहकर दिल्ली की युवतियों से देह व्यापार कराती थी। छापे की कार्रवाई के दौरान टीम ने फ्लैट से चार ग्राहकों को भी पकड़ा। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया कि वह नौकरी के लिए संचालिका पूनम के पास गई थी लेकिन उसने अपने जाल में फंसाकर जबरन देह व्यापार के गंदे काम में डाल दिया। जब भी उसका विरोध करती थी तो संचालिका उसकी वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देती थी। पुलिस जांच में आया कि संचालिका फोन पर व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से ग्राहकों से संपर्क करती थी।
शालीमार गार्डन और अन्य जगह पर फैला है जाल

देह व्यापार का यह जाल शालीमार गार्डन, दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-2, डीएलएफ, तुलसी निकेतन, पप्पू कालोनी समेत अन्य इलाकों में किराये के फ्लैट या कमरे में चल रहा है। 16 फरवरी को शालीमार गार्डन पुलिस ने चार संचालिकाएं, चार युवती व तीन ग्राहक पकड़े थे। पुलिस ने मौके से साढ़े नौ हजार रुपये और आठ फोन के अलावा अन्य सामान मिला। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि सिद्दीकी बिल्डिंग में दिल्ली जाफराबाद की नगमा उर्फ शायरा पत्नी आफताब तीन साल से देह व्यापार कराती थी। उसके साथ फिरदोस पत्नी कादरी, गुलशन पत्नी सजीव, प्रीति पत्नी प्रदीप भी संचालिका के रूप में काम करती थी। टीम ने उनके अलावा तीन ग्राहक संजय सिंह, देवानंद, शाकिर को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें