फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपीआई बनाकर खाते से निकाले 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वृंदावन हाइट सोसायटी में रहने वाली महिला के फोन से यूपीआई बनाकर ठगों ने 46,580 रुपये खाते से निकाल लिए। महिला का फोन कैब में छूट गया था। पीड़िता ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रूनमी गोगोई पत्नी प्रकाश गोगोई निवासी वृंदावन हाइट सोसायटी हकीकत मार्ग ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से उबर कैब से अपने घर जा रही थीं। वह कैब से उतर गईं और उनका फोन कैब में छूट गया। इसके बाद ठग ने उनके फोन से यूपीआई बनाकर करीब 46,580 रुपये खाते से निकाल लिए। उन्होंने खाते से रुपये निकलने पर कैब के ड्राइवर से बात की लेकिन, कैब के ड्राइवर ने फोन नहीं मिलने की बात कही। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें