फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने निकाले 1.35 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन हवाईअड्डे पर तैनात टीलामोड़ थाने के हेड कांस्टेबल रवीश कुमार के बैंक खाते में सेंधमारी करते हुए साइबर ठगों ने 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। रकम पुलिसकर्मी के दो बैंक खातों से अलग-अलग बार में निकाली गई। पुलिस को चकमा देने के लिए ठगों ने एटा में तैनात पुलिसकर्मी के खाते से भी 45 हजार रुपये हेड कांस्टेबल के खाते में भेजकर तुरंत ही निकाल लिए। छह सितंबर को हुई ठगी की वारदात को दर्ज कराने के लिए रवीश कुमार थाने के चक्कर काटते रहे। तीन महीने बाद एसीपी के निर्देश पर टीलामोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन



दर्ज मामले में हेड कांस्टेबल रवीश कुमार ने बताया कि छह सितंबर की सुबह करीब 4:45 बजे उनके मोबाइल पर बैंक खाते से एक हजार रुपये कटने का मैसेज आया था। बिना ओटीपी खाते से रकम निकलने पर उन्होंने बैंक खाते को फ्रीज करवाने का प्रयास किया लेकन नहीं हो सका। बताया कि कुछ समय बाद उनके दो बैंक खाते से कई बार में 1.35 लाख रुपये निकल गए। बताया कि इस दौरान उनके बैंक खाते में 45 हजार रुपये अपने आप जमा हुए और तुरंत ही निकल भी गए। जब्कि यह रकम न तो उन्होंने जमा की और न ही निकाली। कुछ ही देर बाद एटा पुलिस ने उनसे संपर्क किया और बताया कि एटा में दरोगा हरेंद्र कुमार के बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकले हैं और उनके खाते में भेजे गए हैं। बताया कि तभी से एटा पुलिस के दरोगा उन पर रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। वहीं जब उन्होंने दोनों मामलों की शिकायत टीलामोड़ थाने में दी तब थाना पुलिस ने साइबर सेले से जांच कराने का भरोसा दिलाया लेकिन दर्ज नहीं किया। तीन माह तक वह एटा पुलिस और अपने साथ हुई ठगी की शिकायत लेकर साइबर सेल व थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसीपी शालीमार गार्डन से शिकायत की। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। साइबर सेल की टीम उन सभी खातों की जांच कर रही है जिनमें रुपये ट्रांसफर हुए हैं। एटा पुलिस से भी संपर्क कर बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें