गाजियाबाद में इंदिरापुरम के आदित्य मेगा सिटी मॉल में देर रात आग लग गई थी। जिसके बाद अब मॉल में वायरिंग और मरम्मत बदलने का काम शुरू हो गया है। मॉल के चार ऑडी में फिल्म देख रहे 550 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया था।
इंदिरापुरम के वैभवखंड के अल्ट मेगा सिटी मॉल में आदित्य मेगा सिटी मॉल में सोमवार देर रात हुई आग लगने की घटना के बाद वायरिंग बदलने और मरम्मत कराने का काम शुरू हो गया। घटना से प्रभावित लोगो के टिकट का सात दिन में ऑनलाइन भुगतान कराया जाएगा। वहीं मंगलवार को मॉल खुलने पर चहल पहल सामान्य रही।
विज्ञापन
यूएस सिनेमा के प्रबंधक राहुल त्यागी ने बताया कि मॉल के तृतीय तल पर चार ऑडी हैं। आग लगने के दौरान तीन ऑडी में टाइगर थ्री और चौथी ऑडी में 12वी फैल फ़िल्म का शो चल रहा था। आग ग्राउंड फ्लोर के इलेक्टिकल पैनल में लगी और इससे सभी तल तक आग फैल गई। इससे ऑडी की लाइट भी चली गई थी। ऑडी और मॉल में धुंआ भरने लगा था। आग को बुझाने का प्रयास करते हुए लोगों को बाहर निकाला गया। देर रात 12:30 बजे मॉल बंद कराकर स्टाफ घर गया था।
राहुल त्यागी ने बताया कि वायरिंग फूंकने से सभी ऑडी की लाइट बंद है। वायरिंग बदलने और मरम्मत कराने में पांच छह दिन लगेंगे। अगले सोमवार से चारों ऑडी को चालू करा दिया जाएगा और फिल्म देख सकेंगे। वहीं ऑफलाइन टिकट लेने वाले अपना टिकट दिखाकर अपना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। जबकि ऑनलाइन टिकट वालों के एक सप्ताह में सेटलमेंट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
देखरेख नहीं होने से मॉल के दुकानदार नाराज
मॉल में सराफा का काम करने वाले सुधीर गुप्ता ने बताया कि मॉल में देखरेख का अभाव है। वायरिंग की लंबे समय से जांच नहीं की गई और लोड ज्यादा है। इस कारण वायरिंग में आग लगी। मॉल की पार्किंग का हाल भी बुरा है। पार्किंग में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है जबकि दुकानदार सुरक्षा कर्मी रखने की मांग कर रहे हैं।