फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के हाथ नहीं आया मुख्य आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी के सामने जितेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी विक्की उर्फ विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बीते 19 अक्तूबर को जितेंद्र निवासी अगरौला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूर्व मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। मामले में मुख्य आरोपी दीपक अगरौला का भाई मदन और हरेंद्र पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। मदन समेत अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने जल्द मदन और उसके साथियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें