फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट बिक्री का सौदाकर विंग कमांडर से ऐंठे 12 लाख, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। देहरादून के सहस्त्रधारा मार्ग स्थित पेसेफिक गोल्फ एस्टेट निवासी विंग कमांडर लोकेश्वर दत्त ने नीतिखंड स्थित प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय के संचालक सुरजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सुरजीत ने फ्लैट बेचने का सौदा कर उनसे 12 लाख रुपये ले लिए। फ्लैट के अधूरे काम भी पूरे नहीं कराए और न ही उनके नाम रजिस्ट्री कराई। इसके साथ ही कुछ वर्ष बाद फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें दो चेक दिए लेकिन दोनों बाउंस हो गए। पुलिस ने 19 जुलाई की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में विंग कमांडर लोकेश्वर दत्त ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में सुरजीत सिंह से एक टू बीएचके फ्लैट खरीदा था। उस समय तक फ्लैट का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ था। काम पूरा होने के बाद उन्होंने बकाया भुगतान करने की बात कही थी। बताया कि वर्ष 2018 तक फ्लैट में दरारें भी पड़ गई थीं। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने कई बार सुरजीत सिंह से कहा लेकिन न तो उसने काम पूरा कराया और न ही फ्लैट की रजिस्ट्री उनके नाम की। वर्ष 2019 में कैंसर से पीड़ित होने की वजह से वह वापस देहरादून रहने के लिए चले गए। आरोप है कि उसके बाद सुरजीत सिंह ने खुद रजिस्ट्री करने के लिए उन्हें छह बार देहरादून से बुलाया और हर बार टालमटोल कर दी। तभी उन्हें पता चला कि आरोपी ने फ्लैट किसी अन्य को बेचने का सौदा किया है। छानबीन के बाद उन्होंने खरीदार का पता किया और उससे बातचीत कर पूरी बात बताई। तब सुरजीत ने उन्हें उनके रुपये लौटाने के लिए 12 लाख रुपये दो चेक दिए लेकिन दोनों ही बैंक में बाउंस हो गए। तब जाकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर उसे एंटी फ्रॉड सेल जांच के लिए भेजा जाता है। यहां से जांच के बाद मामला थाने पहुंचा था। शुरुआती जांच में धोखाधड़ी से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें