फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हवा की रफ्तार कम हुई, दोपहर में निकला पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बीते दो दिन की अपेक्षा शनिवार को हवा की रफ्तार में तीन गुना गिरावट आई। दोपहर 11 बजे तक बादल छाए रहे। सूरज बादलों की ओट में नजर आया। दोपहर में तेज धूप के बीच लोगों का पसीना निकला। दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री का अंतर रहा।
अधिकतम तापमान बिना किसी परिवर्तन के 27 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ सकता है। दिन और रात के तापमान में इस समय 16 डिग्री का अंतर है। इसलिए यह लोगों की सेहत पर भी विपरीत असर डाल रहा है। चिकित्सक ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.यूपी शाही ने बताया कि सोमवार को अधिकतम पारा बढ़कर 28 पहुंच सकता है, मौसम साफ रहेगा। हवा की गति बढ़ने पर गर्मी जैसा अहसास नहीं होगा। अगले चार, पांच दिन में पारा बढ़कर 30 के आसपास पहुंच सकता है। एक दो दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। हवा की गति कम होने पर लोगों को गर्मी का एहसास होगा। माह के अंत में पारा दो से तीन डिग्री बढ़कर 30 को भी पार कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें