फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से कूदी महिला का पति ने पकड़ा हाथ, लोगों ने नीचे लगाए गद्दे, लेकिन...

Wed, 14 Jul 2021 10:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 903 में फराज हसन पत्नी सादिया के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सादिया कमरा खोलकर रेलिंग की तरफ दौड़ी और छलांग लगा दी। हालांकि, पीछे-पीछे दौड़े पति ने उसे रेलिंग से पकड़ लिया और शोर मचा दिया। सादिया को रेलिंग से लटका देख स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछा दिए।
विज्ञापन
महिला ने नौवीं मंजिल से लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को महिला और उसके पति का आपस में विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला नौवीं मंजिल से कूदने लगी। 
विज्ञापन


पति ने कुछ देर तक तो उसे रेलिंग पर पकड़कर रखा, लेकिन हाथ छूटने से महिला नीचे आ गिरी। रेजिडेंट्स ने गद्दे लगा लिए थे, लेकिन इसके बावजूद महिला घायल हो गई। बुधवार को वीडियो वायरल होने पर घटना का पुलिस को पता चला। महिला को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 903 में फराज हसन पत्नी सादिया के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सादिया कमरा खोलकर रेलिंग की तरफ दौड़ी और छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


हालांकि, पीछे-पीछे दौड़े पति ने उसे रेलिंग से पकड़ लिया और शोर मचा दिया। सादिया को रेलिंग से लटका देख स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछा दिए। तीन मिनट तक फराज हसन पत्नी को पकड़े रहे, लेकिन इसके बाद पकड़ कमजोर होने के कारण हाथ छूट गया और सादिया नीचे आ गिरी। पुलिस के मुताबिक गद्दों पर गिरने के बावजूद सादिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर पुलिस को पता चला

दूसरी सोसायटी में रहने वाले किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो बना ली, जो एक दिन बाद यानी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद पुलिस को पता चला और मौके पर जाकर घटना की जानकारी की। सीओ प्रथम का कहना है कि फ्लैट का ताला लगा हुआ है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें