फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों की मौत का तरीका भी एक: पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ जलीं चिताएं; गांव में पसरा मातम

Sun, 08 Oct 2023 06:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

परिजनों ने दोनों के शवों को एक साथ जलाया। एक साथ दोनों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
वीरपाल और रज्जो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा क्षेत्र के ढाकर गांव निवासी 57 वर्षीय नृत्य कलाकार वीरपाल की शुक्रवार शाम को हृदय घात से मौत हो गई। शनिवार को उनके शव पर विलाप करते हुए उनकी 55 वर्षीय पत्नी रज्जो ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दोनों पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

ढाकर गांव निवासी संदीप ने बताया कि रिश्तेदारी में उनके ताऊ वीरपाल जागरण पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार बनने का कार्य करते थे। उनको सांस की भी बीमारी थी, जिसका उपचार मेरठ के निजी अस्पताल से चल रहा था। शुक्रवार को उनको दवाई लेने जाना था। इसलिए वह अकेले ही अपनी मोपेड पर रवाना हो गए। गुलावठी पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी तबीयत खराब हो गई।

उन्होंने अपने बेटे बंटी को फोन करके सूचना दी। बेटा बंटी वहां गया और पिता वीरपाल को सिकंदराबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हृदय घात बताया और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद रात को उनके शव को घर लाया गया। शनिवार को घर पर शव आते ही मातम पसर गया। उनकी पत्नी रज्जो शव को पकड़ कर रोती-बिलखती रही।
विज्ञापन

24 घंटों से भूखी-प्यासी रज्जो को परिजनों ने पानी दिया तो उन्होंने वह भी नहीं पिया। वहीं रोते हुए वह भी बेसुध होकर गिर गई। परिजन तभी रज्जो को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रज्जो को भी मृत घोषित कर दिया। उनकी भी मौत हृदय घात से बताई गई। परिजनों ने दोनों के शवों को एक साथ जलाया। एक साथ दोनों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें