फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पहले लॉक बताओ, उसके बाद मोबाइल वापस कर देंगे', लूटे गए फोन के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार तो यह बोले लुटेरे

Wed, 05 Mar 2025 12:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में बाइक सवार दो बदमाश एक शक्ख का मोबाइल झपटकर भाग गए। पीड़ित ने अन्य के मोबाइल से लूटे गए फोन पर कॉल किया। लुटेरों ने कॉल रिसीव भी किया। पीड़ित ने मोबाइल लौटाने की गुहार लगाई। बदमाश बोले मोबाइल लौटा देंगे पहले इसका लॉक बताओ।
विज्ञापन
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में मंगलवार रात एक आइसक्रीम विक्रेता से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपटकर भाग गए। कुछ लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया। हालांकि, सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


पीड़ित आइसक्रीम विक्रेता ने अन्य के मोबाइल से लूटे गए फोन पर कॉल किया। लुटेरों ने कॉल रिसीव भी किया। पीड़ित ने मोबाइल लौटाने की गुहार लगाई। बदमाश बोले मोबाइल लौटा देंगे पहले इसका लॉक बताओ। झांसा दिया कि हमने एक बदमाश को पकड़ लिया है लॉक खुलने पर तो पता चलेगा कि फोन तुम्हारा है या नहीं। लॉक न बताने पर लुटेरों ने फोन काट दिया। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें