फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खबर छपी तो पीडब्ल्यूडी जेई ने गांव की सड़क का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गाजियाबाद नगर निगम से 25 साल पहले जुड़े गांव मिल्क दुहाई का मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर है। शुक्रवार को गांव की समस्याओं को लेकर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी जेई ने मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों को मौसम साफ होने पर इसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मिल्क दुहाई निवासी सतपाल खारी, रामकुमार, मनीष कुमार, अशोक, सोनू, मांगेराम, जयकरण, नैन सिंह, विनय खारी का आरोप है कि करीब 25 साल से गांव गाजियाबाद नगर निगम में है, लेकिन विकास कार्यों के नाम पर यहां कोई काम नहीं हुआ। गांव का मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर है। पानी की निकासी न होने के कारण बारिश व नालियों का पानी सड़क पर भरा रहता है।
इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी की टंकी नहीं है। पानी की लाइन भी नहीं बिछाई गई। यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इस समस्या को गांव मिल्क दुहाई में विकास के दावे जमीन पर नहीं उतरे खरे शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी जेई रेशु देशवाल ने शुक्रवार को गांव के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया।
उनका कहना है कि गांव की सड़क जिस ठेकेदार ने बनाई थी, वही इसकी मरम्मत करेंगे। ठेकेदार को इसके लिए बोला गया है। यह भी कहा कि नाली बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें