साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के पंचशील पार्क स्थित एसपीएस अपार्टमेंट स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात व नकदी चोरी करके ले गए। वारदात का पता बृहस्पतिवार को चला, जब फ्लैट मालिक शैलेंद्र सिंह की बेटी गरिमा सिंह फ्लैट पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में गरिमा सिंह ने बताया कि उनका एक फ्लैट दिल्ली में भी है। साहिबाबाद स्थित फ्लैट पर उनके माता-पिता व बेटा रहते हैं। कई दिन से सभी लोग साहिबाबाद से दिल्ली उन्हीं के पास आए हुए थे। बृहस्पतिवार को जब वह फ्लैट पर पहुंची तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर का सामान भी बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी के लॉकर एक लाख रुपये, दो सोने के हार व सोने-चांदी के कई लाख रुपये के जेवरात चोरी हो चुके थे। बताया कि जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि चोर करीब एक घंटे तक घर में रहे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।