फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यह कैसी सुपरफास्ट...तड़के आनी थी, दोपहर बाद आई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट (12427) बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से सवा दस घंटे देरी से आई। इसको वैसे तो यहां तड़के छह बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर दोपहर बाद सवा चार बजे पहुंची। इतना ही नहीं, दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू ने दिल्ली से गाजियाबाद तक 28 किलोमीटर की दूरी को तीन घंटे 49 मिनट में तय किया। दूसरी ट्रेनों काे निकालने के चक्कर में इसको बीच में रोका गया। इसी वजह से बड़ी संख्या में इसमें सवार यात्री गंतव्य से पहले ही उतरकर चले गए।
विज्ञापन

जालंधर सिटी इंटरसिटी डेढ़ घंटा, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट, प्रयागराज एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली तेजस छह घंटे, अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस छह घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कई इलाकाें में कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो रही है। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें