गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इस अभियान के तहत जिले में डिजिटाइजेशन का कार्य 68.80 फीसदी पूरा हुआ है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृतक (एएसडी) की सूची में अंकित हो गया तो संबंधित बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर दे दें। उन्होंने बताया कि फॉर्म देने के बाद पावती जरूर लें जिससे उनका नाम 31 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य नामावली में आ सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसडी सूची बीएलओ के पास मौजूद है। इसके अलावा संबंधित बूथों पर भी सूची चस्पा की गई है और https://ghaziabad.nic.in पर भी यह सूची उपलब्ध है। नए मतदाता भी फॉर्म-6 भरकर और घोषणा पत्र के साथ बीएलओ को दे सकते हैं या https://voters.eci.gov.in/login अथवा https://voter-helpline-app के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं।