फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते चालू होगी नई लिंक रोड

Sun, 20 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएच-58 से एनएच-24 को जोड़ने वाली नई लिंक रोड के 25 नवंबर से चालू होने की उम्मीद है। इन दिनों एनएच-24 पर नई लिंक रोड के कनेक्टिंग प्वाइंट पर दो करोड़ की लागत से यू टर्न बनाने का काम चल रहा है।जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि 22 नवंबर तक यूटर्न का निर्माण पूरा हो जाएगा, बांकी रोड पूरी तरह से बनकर तैयार है।

23 नवंबर को जीडीए वीसी विजय यादव विदेश से यहां लौटेंगे। इसकेबाद 25 नवंबर तक रोड को चालू कर देने की पूरी उम्मीद है। इन दिनों मेरठ तिराहा से एनएच-24 की तरफ जाने वाली साइड खुली हुई है। मेरठ तिराहे पर यूटर्न बना दिया गया है। फिलहाल नई लिंक रोड पर भारी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि न्यू हॉलैंड को जाने वाली सड़क पर एनएच-24 से करीब 150 मीटर आगे जाकर सर्विस रोड के सुदृढ़ीकरण के साथ मुख्य सड़क से जोड़ते हुए यूटर्न बनाया जा रहा है।न्यू हॉलैंड को जाने वाली सड़क और लिंक रोड के मध्य में एनएच-24 पर सिर्फ दोपहिया वाहनों के जाने के लिए अलग से यूटर्न बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसकेसाथ ही न्यू हॉलैंड रोड पर एनएच-24 से जुड़ने वाली सर्विस रोड चौड़ी की जा रही है और डिवाइडर हटाकर सर्विस रोड और मेन रोड के लेवल को बराबर कर दिया गया है। एनएच-24 पर दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक में गति लाने के लिए कुछ जगहों पर बैरियर भी लगाए जाएंगे। इस रोड के चालू होने से गाजियाबाद से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा की दूरी काफी घट जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें