फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति मैदान की तर्ज पर बुनकर मार्ट का निर्माण शुरू

Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बुनकर मार्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के प्रगति मैदान और दिल्ली हाट की तर्ज पर मधुबन-बापूधाम में 200 करोड़ रुपये की लागत से बुनकर मार्ट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। निर्माणाधीन बुनकर मार्ट में म्यूजियम भी होगा।
विज्ञापन


जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुनकर के माल को अक्सर बिचौलिये खरीद लेते हैं, इस कारण बुनकरों की अपेक्षित प्रगति रुकी हुई है। बुनकरों के माल को बिचौलिये से बचाकर सीधे एक्सपोर्टर तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बुनकर मार्ट का निर्माण किया जा रहा है।

इसी ध्येय को ध्यान में रखते हुए मार्ट में बुनकरों की दुकानों, कला केंद्रों के अलावा उनके रहने की भी व्यवस्था होगी। वहीं मार्ट में एक्सपोर्टर्स के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस भी बनाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि बुनकर मार्ट दिल्ली हाट से भी बेहतर होगा।
विज्ञापन


मार्ट को प्रगति मैदान की तरह आकर्षक बनाने की कोशिश की जाएगी, जहां देश भर के बुनकरों के अलग-अलग कला केंद्र होंगे। यह एक ऐसा एक्सपो मार्ट होगा, जो पर्यटकों को अपनी ओर लुभाएगा।

चक्रेश जैन ने बताया कि 36,500 वर्गमीटर जमीन पर बुनकर मार्ट का निर्माण किया जाएगा। इसर हफ्ते निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया ीक्। मार्ट के लिए 14984.34 लाख की निविदा की स्वीकृति प्रदान की गई है।

15 सितंबर को अवस्थापना निधि से 75 करोड़ की राशि मिली है। उन्होंने बताया कि हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में गाजियाबाद के अलावा नोएडा और वाराणसी में भी बुनकर मार्ट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें