फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कुछ इलाकों में बारिश...कहीं बूंदाबांदी से राहत

Thu, 06 Jun 2024 12:53 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मौसम विभाग ने कहा है कि आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने का भी अनुमान है। 
विज्ञापन
नोएडा-गाजियाबाद में बदला मौसम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा-गाजियाबाद में बुधवार की शाम को अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई, कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज दिन में भी दिल्ली और उससे सटे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। साथ ही कहा है कि इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी होने का अंदेशा जताया था। देर रात 12 बजे के बाद भी एनसीआर में तेज हवाएं चलती रहीं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हापुड़ के सिंभावली में आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
हापुड़ के सिंभावली में लाइन में फाल्ट के चलते इलाके के खुडलिया गांव की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। जिससे गांव की करीब तीन हजार की आबादी समेत पशुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी-कर्मचारी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें