गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में चल रहे शील मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को डब्लूसीएल क्रिकेट अकादमी और आरपी सिंह अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें डब्ल्यूसीएल क्रिकेट अकादमी ने 161 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डब्ल्यूसीएल क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 382 रन बनाए। कनिष्क ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 148 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में नमन ने तीन विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए आरपी सिंह अकादमी की टीम 40 ओवर में तीन विकेट पर 221 रन बना पाई। बल्लेबाज गर्वित ने 56 रनों का योगदान दिया। वहीं, गेंदबाजी करते हुए कनिष्क ने दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।