फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रोकी तो मिला 21 KG गांजा: गाजियाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 06:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद की वेव सिटी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों पर कार्रवाई की है। जिनके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन
21 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किये, दोनों के कब्जे से अवैध गांजा व वर्ना कार तथा नकदी बरामद की। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की स्वाट टीम ग्रामीण जोन तथा वेव सिटी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। 

विज्ञापन


चैकिंग के दौरान पुलिस ने 20 किलो 972 ग्राम अवैध गांजा, एक हुंडई वर्ना कार और नकदी के साथ दो अंतरराज्यीय शातिर गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वेव सिटी पुलिस टीम कम्पोजिट विद्यालय उस्मान कालोनी डासना के पास संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। 

इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही सफेद रंग की वर्ना कार को रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को घेरकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर एक बोरे के अन्दर टेप से लिपटे 7 बंडल मिले जिनमें 20 किलो 972 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिहार व अन्य राज्यों से वसीम और शाहनवाज के माध्यम से गांजा मंगवाकर गाजियाबाद, डासना और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। 

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फिरोज खान 28 वर्ष पुत्र दीन मौहम्मद निवासी ग्राम नाहली थाना भोजपुर गाजियाबाद, हाल निवासी गौतम विहार गली नं. 4, न्यू उस्मानपुर दिल्ली तथा दूसरे ने मौ0 ज़ैद 22 वर्ष पुत्र जाहिद निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 व 105 के तहत कानूनी कार्रवाई करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें