फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रुपये में बुझेगी प्यास, दौड़ने लगे वाटर एटीएम

Sat, 11 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राह चलते प्यास लगे तो अब दो रुपये में आपको एक ग्लास आरओ फिल्टर्ड पानी मिल जाएगा। निगम ने एक प्राइवेट कंपनी के साथ करार कर शहर में पांच वाटर एटीएम (वाटर वेंडिंग मशीन) का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा के ऊपर बने यह वाटर एटीएम शहर के बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़ भरे स्थानों पर घूमते रहेंगे और शाम को मुस्लिम बहुल क्षेत्र कैला भट्ठा, शहीद नगर में पहुंचेंगे। ट्रायल सफल रहा तो नगर निगम जल्द ही बड़ी संख्या में ऐसे मोबाइल वाटर एटीएम चलाएगा।

   महापौर अशु वर्मा, कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी, पार्षद जाकिर अली सैफी ने कविनगर सी-ब्लाक मार्केट से 11:30 बजे पांच वाटर एटीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि फिलहाल पांच वाटर एटीएम को सड़कों पर उतारा गया है। इनसे महज दो रुपये में 250 मिली. ठंडा आरओ फिल्टर्ड पानी मिलेगा। पांच रुपये में एक लीटर पानी मिलेगा।

कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी का कहना है कि कई अन्य संस्थाओं को भी वाटर एटीएम संचालित करने के लिए कहा गया है। जल्द ही शहर में बड़ी संख्या में ऐसे मूवेबल वाटर एटीएम उतारे जाएंगे। इनके अलावा फिक्स वाटर वेंडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें