फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीएचए के कई इलाकों में 17 हजार लोगों नहीं की गई पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के न्यायखंड, अभयखंड, ज्ञानखंड, शक्ति खंड, वसुंधरा-15,16 में रविवार को गंगाजल की आपूर्ति बाधित रही। गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। इससे करीब सात हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। वहीं तुलसी निकेतन में पानी की टंकी का वॉल्व खराब होने की वजह से 10 हजार आबादी को पानी नहीं मिल सका। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


शक्तिखंड निवासी आनंद ने बताया कि सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक कई बार मोटर चलाकर देखी, लेकिन गंगाजल नहीं आया। पहले का स्टोर हुआ गंगाजल भी खत्म हो गया था। गंगाजल नहीं आने की वजह से बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। वहीं न्यायखंड और अभयखंड, ज्ञानखंड के लोगों को भी गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने बताया कि छूट्टी के दिन भी आराम नहीं मिला सुबह के समय गंगाजल नहीं आने से सारे कामकाज ठप हो गए। कपड़े भी नहीं धोए पाए। नाहने से लेकर खाने बनाने तक के लिए बाजार से पानी लाना पड़ा।

वॉल्व खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित

तुलसीनिकेतन कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सुबह के समय पानी की टंकी का बाल खराब होने की वजह से दस हजार लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पानी नहीं आने पर लोगों ने अधिकारियों को शिकायत की तो अधिकारियों ने सोमवार तक पानी आने की बात कही।
विज्ञापन



वॉल्व खराब होने की वजह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई थी। जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम को बता दिया गया है। काम चल रहा है, जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। विनोद कटारिया, एई जीडीए
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें