फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए लोगों ने घेरी नगर पालिका, हंगामा

Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर से सटे गांव गदाना में टंकी से पानी की सप्लाई की मांग करते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने नगर पालिका परिषद पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पालिका अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जैसे तैसे लोगों को समझाकर शांत किया। ईओ ने ग्रामीणों से कनेक्शन फार्म भरने और जलकर अधिकारियों को नियमानुसार कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

इससे सोमवार को भी गदानावालों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। तब भी शीघ्र टंकी से पानी की सप्लाई ग्रामीणों को देने का आश्वासन दिया गया था। मगर ऐसा नहीं हुआ तो बुधवार को फिर पूर्व जिपं सदस्य बबली गुर्जर के नेतृत्व में लोगों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


बबली गुर्जर ने बताया कि गदाना गांव में ग्राम समाज की भूमि वर्ष 2007 में इस शर्त पर नगर पालिका परिषद को टंकी लगाने के लिए ग्रामीणों ने दी थी कि उन्हें भी टंकी से पानी मिलेगा।

पानी तो मिला नहीं उल्टे टंकी भरते वक्त ट्यूबवेल चलने से गांव के हैंडपंपों से पानी आना और बंद हो गया। पूरा गांव पीने के पानी के लिए तरस रहा है। अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद ने हंगामाकारियों को शांत कराते हुए उनकी समस्या सुनी और जलकर अधिकारियों को नियम के मुताबिक ग्रामीणों को कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों से शीघ्र कनेक्शन फार्म भरने का आह्वान किया गया। नानक, विनोद, मुकेश, विजयपाल, अजीत सिंह, आशु, रहीस, कुलदीप आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें